Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मण्डी धनौरा पुलिस का बड़ा खुलासा, झपटमारी की वारदात का पर्दाफाश

 मण्डी धनौरा पुलिस का बड़ा खुलासा, झपटमारी की वारदात का पर्दाफाश

हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, 40 हजार रूपये की सोने की बाली बरामद

क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की बाली भी बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रूपये आंकी गई है।


पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।


बता दे कि बीते 04 अप्रैल को क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के साथ झपटमारी की घटना सामने आई थी। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि अज्ञात बदमाश ने महिला के कान से सोने की बाली झपट ली और फरार हो गया। घटना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 06 अप्रैल को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर रामगंगा पोषक नहर पटरी के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए युवक की पहचान सलमान पुत्र चिरागुद्दीन निवासी मोहल्ला कटरा, कस्बा व थाना मण्डी धनौरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से झपटी गई सोने की बाली बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही कस्बे में एक वृद्ध महिला के कान से झपट्टा मारकर सोने की बाली छीनी थी। वह बाली को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़ में आ गया।

गिरफ्तार सलमान थाना मण्डी धनौरा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है।


इस मामले का खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह, उपनिरीक्षक रवि कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल शर्मा, कांस्टेबल नितिन हुड्डा, राहुल कुमार और विवेक अत्री मौजूद रहे।

मण्डी धनौरा पुलिस का बड़ा खुलासा, झपटमारी की वारदात का पर्दाफाश Reviewed by Hindustan News 18 on April 06, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.