Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज में वार्षिक रिजल्ट वितरण समारोह सम्पन्न

 फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज में वार्षिक रिजल्ट वितरण समारोह सम्पन्न

प्रधानाचार्य देवव्रत यादव ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, उत्कृष्ट परिणाम के लिए शिक्षकों को सराहा

क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर लौहर्रा स्थित फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज में वार्षिक रिजल्ट वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य देवव्रत यादव ने सभी विद्यार्थियों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है, और विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए।

प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए धन्यवाद देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना विद्यार्थियों की सफलता संभव नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर अंकित त्यागी, गौरव शर्मा, रोहित सागर, मुकेश कुमार, नारायण सिंह, रणवीर चौधरी, नितीश यादव, सुरभि यादव, कपिल कुमार, प्रभा सैनी, खजान सिंह, कमल सैनी, गजेन्द्र सिंह, कपिल चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज में वार्षिक रिजल्ट वितरण समारोह सम्पन्न Reviewed by Hindustan News 18 on April 06, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.