Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नए पदाधिकारियों की घोषणा, गौ-सेवा व संरक्षण कार्यों को तेज करने का संकल्प

 गौ-रक्षा परिषद की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
नए पदाधिकारियों की घोषणा, गौ-सेवा व संरक्षण कार्यों को तेज करने का संकल्प

अखिल भारतीय हिंदू परिषद की गौ-रक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गनौरा-थाना रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष ओपी गोला के निर्देशानुसार संपन्न हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और क्षेत्र में गौ-सेवा एवं गौ-संरक्षण से जुड़े कार्यों को गति देना रहा। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया और सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस क्रम में अमित अग्रवाल को नगर संयोजक धनौरा, बलबीर सैनी को अमरोहा जिला सहसंयोजक तथा ग्राम छपना निवासी अभिनव गर्ग को जिला सहसंयोजक बनाया गया।

इसके अलावा रणजीत सिंह को ग्राम अध्यक्ष रमपुरा खादर और विशाल दिवाकर को नगर मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और गौ-रक्षा से जुड़े अभियानों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, क्षेत्र में गौ-संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद पशुओं की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।जिन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

नए पदाधिकारियों की घोषणा, गौ-सेवा व संरक्षण कार्यों को तेज करने का संकल्प Reviewed by Hindustan News 18 on April 04, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.