Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

महिला आरक्षण के समर्थन में सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, विपक्ष के खिलाफ फूटा आक्रोश

 महिला आरक्षण के समर्थन में सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, विपक्ष के खिलाफ फूटा आक्रोश


भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले धनौरा में विशाल रैली, होली पार्क चौराहे पर पुतला दहन कर जताया विरोध

नारी शक्ति के अपमान और महिला आरक्षण के विरोध के मुद्दे को लेकर बुधवार को  नगर में भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले जोरदार आक्रोश रैली निकाली गई। नगर पालिका परिषद से प्रारंभ होकर होली पार्क चौराहे तक पहुंची इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के दौरान पूरे नगर में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा और महिलाओं ने एकजुट होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

रैली का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और अपराजिता क्लब की अध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए महिलाएं सड़कों पर उतरीं और कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की नीतियों को महिला विरोधी बताते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जोरदार हुंकार भरते हुए कहा कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए पीछे हटने वाली नहीं है।

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद  के चलते केवल खास परिवारों की महिलाओं को आगे बढ़ाया जाता है, जबकि आम महिलाओं को नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली ताकतों को आगामी चुनाव में नारी शक्ति करारा जवाब देगी।

रैली के समापन पर होली पार्क चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को रोकने की कोशिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी इसके खिलाफ खड़ा होगा, उसे जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है।


इस अवसर पर मण्डल संयोजक प्रत्यक्ष शर्मा, दुलीचंद गिहार, मण्डल उपाध्यक्ष रजनी शर्मा, मीनाक्षी गुप्ता, सभासद सीमा, सरस्वती देवी, संगीता देवी, कविता सहित अपराजिता क्लब की अनेक सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

महिला आरक्षण के समर्थन में सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, विपक्ष के खिलाफ फूटा आक्रोश Reviewed by Hindustan News 18 on April 22, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.