Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

हस्तिनापुर साहित्य महोत्सव में डॉ. यतींद्र कटारिया की पुस्तक का भव्य विमोचन

 हस्तिनापुर साहित्य महोत्सव में डॉ. यतींद्र कटारिया की पुस्तक का भव्य विमोचन


पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व स्वामी कर्मवीर ने किया सम्मान, हिंदी सेवा और साहित्यिक योगदान की सराहना

 प्राचीन नगरी हस्तिनापुर में आयोजित हस्तिनापुर साहित्य महोत्सव के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवी एवं प्रख्यात लेखक डॉ. यतींद्र कटारिया की पुस्तक हस्तिनापुर: कल, आज और कल का भव्य विमोचन किया गया। यह विमोचन कार्यक्रम आरिफ मोहम्मद खान पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व राज्यपाल एवं स्वामी कर्मवीर द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर डॉ. यतींद्र कटारिया को देश-विदेश में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा हस्तिनापुर में पहली बार साहित्य महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में आरिफ मोहम्मद खान ने हस्तिनापुर साहित्य महोत्सव को ज्ञान, संस्कृति और साहित्य का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि देशभर से साहित्यकारों, कवियों और चिंतकों की उपस्थिति इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है। साथ ही उन्होंने डॉ. कटारिया की पुस्तक को हस्तिनापुर के गौरवशाली इतिहास, कला, संस्कृति और साहित्य को समर्पित एक महत्वपूर्ण कृति बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने एक स्वर में इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सराहना की।

यह साहित्य महोत्सव हस्तिनापुर के इतिहास में पहली बार आयोजित किया गया, जिसने क्षेत्र को एक नई सांस्कृतिक पहचान प्रदान की और हिंदी साहित्य के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

हस्तिनापुर साहित्य महोत्सव में डॉ. यतींद्र कटारिया की पुस्तक का भव्य विमोचन Reviewed by Hindustan News 18 on April 13, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.