पृथ्वी दिवस पर संस्कार भारती का भू-अलंकरण रंगोली कार्यक्रम, बच्चों ने दिया ‘पृथ्वी बचाओ’ का संदेश
पृथ्वी दिवस पर संस्कार भारती का भू-अलंकरण रंगोली कार्यक्रम, बच्चों ने दिया ‘पृथ्वी बचाओ’ का संदेश
डींगरा स्कूल के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, डॉ. यतीन्द्र कटारिया ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
पृथ्वी दिवस के अवसर पर संस्कार भारती द्वारा भू-अलंकरण रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल डींगरा के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आकर्षक भू-अलंकरण रंगोलियां बनाई और ‘पृथ्वी बचाओ’ का सशक्त संदेश दिया। रंगोली के माध्यम से बच्चों ने प्रकृति, हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्कार भारती मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. यतीन्द्र कटारिया ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में पृथ्वी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है और इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि छोटी-छोटी पहल, जैसे पेड़ लगाना, जल संरक्षण करना और प्लास्टिक का कम उपयोग करना, पृथ्वी को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
इस मौके पर मनोज कुमार शर्मा, कुलदीप त्यागी, श्रवण कुमार, हरपाल शास्त्री सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 22, 2026
Rating:

No comments: