Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, सैनी समाज ने दी बधाई

 नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, सैनी समाज ने दी बधाई


दिल्ली स्थित बिहार सदन में चौधरी इंद्राज सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने किया सम्मान, भेंट की भगवान श्रीराम की प्रतिमा

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी इंद्राज सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित बिहार सदन पहुंचकर बिहार राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (कुशवाहा) को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शॉल ओढ़ाकर, पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाज के सभी वर्गों का समुचित विकास होगा।


कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में समाज के सहयोग का भरोसा भी दिलाया।


इस मौके पर राजेश सैनी निवर्तमान चेयरमैन , विनोद सैनी , पवन सैनी , विपिन कुमार एडवोकेट, तरुण सैनी, शिवचरण कुशवाहा , धर्मचंद सैनी व वीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, सैनी समाज ने दी बधाई Reviewed by Hindustan News 18 on April 22, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.