फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने जनसेवा केंद्रों का किया निरीक्षण
फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने जनसेवा केंद्रों का किया निरीक्षण
किसानों से संवाद कर बताए एग्रीस्टैक के फायदे, अधिकारियों को दिए तेजी से पंजीकरण के निर्देश
क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी को लेकर बुधवार को एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मलेशिया स्थित शर्मा डिजिटल सेवा केंद्र पर पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की और संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री एक डिजिटल डेटाबेस है, जिसमें किसानों की पूरी जानकारी दर्ज होगी। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तें समय पर मिलेंगी, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना आसान होगा, फसल बीमा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों को बिना अतिरिक्त कागजी कार्रवाई के अपनी फसल बेचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं और अन्य किसानों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजपाल सिंह, लेखपाल विकास यादव, ग्राम प्रधान हरीश कुमार यादव , देवीशरण शर्मा, ब्रह्मपाल यादव, कलवा खां, रक्षित शर्मा और हर्षित सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 01, 2026
Rating:

No comments: