Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

कमालपुर में बाबा साहब की जयंती से पूर्व चला स्वच्छता अभियान

ग्राम कमालपुर में बाबा साहब की जयंती से पूर्व चला स्वच्छता अभियान


ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया, शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का दिया संदेश


सोमवार को क्षेत्र के गांव कमालपुर में स्थिति भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान धनौरा के पूर्व चेयरमैन राजेश सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत सभी ग्रामीण बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिमा स्थल की सफाई के साथ-साथ प्रतिमा का विधिवत शुद्धिकरण भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
साफ-सफाई के उपरांत पूर्व चेयरमैन राजेश सैनी सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ‘बाबा साहब अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
सभा को संबोधित करते हुए राजेश सैनी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल किसी एक जाति या वर्ग के नेता नहीं थे, बल्कि वे संपूर्ण मानवता, समानता और न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि आज देशवासियों को जो संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं, वे बाबा साहब की दूरदर्शिता और संघर्ष का परिणाम हैं।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूल मंत्र को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के उत्थान में योगदान दें।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन राजेश सैनी, रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष कुबेर सिंह, भाजपा धनौरा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ सैनी, रामकिशोर, शिवलाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
कमालपुर में बाबा साहब की जयंती से पूर्व चला स्वच्छता अभियान Reviewed by Hindustan News 18 on April 13, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.