Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नामित सभासद बनने पर योगा ग्रुप की महिलाओं ने पटका व माला पहनाकर दी शुभकामनाएं

 नामित सभासद बनने पर योगा ग्रुप की महिलाओं ने पटका व माला पहनाकर दी शुभकामनाएं

 नगर पालिका परिषद में  प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद बनने की खुशी में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगा ग्रुप की प्रशिक्षिका सुशील गुप्ता ने पटका एवं माला पहनाकर नवनियुक्त सभासद कुसुम अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आपने हमेशा पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है और भविष्य में भी आप इसी तरह ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

इस मौके पर योगा ग्रुप की सदस्य रीना अग्रवाल, सुधा बंसल, पल्लवी सिंघल, ममता अग्रवाल, नीता अग्रवाल, ममता सिंघल, वंदना सिंघल, अलका अग्रवाल, निशा रानी, दीप्ती गर्ग, प्रिया अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

नामित सभासद बनने पर योगा ग्रुप की महिलाओं ने पटका व माला पहनाकर दी शुभकामनाएं Reviewed by Hindustan News 18 on April 10, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.