बालाजी जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धा और भक्ति में सराबोर हुआ नगर
बालाजी जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धा और भक्ति में सराबोर हुआ नगर
फूलों से सजे रथ पर विराजे बालाजी महाराज, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान से हुआ भव्य स्वागत
बालाजी जयंती के पावन अवसर पर बुधवार को बालाजी भक्त मंडल की ओर से नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों और भक्ति से ओत-प्रोत माहौल ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
शोभा यात्रा का शुभारंभ बालाजी धाम से हुआ, जहां पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कमेटी की ओर से उनका तिलक कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में फूलों से सजे भव्य रथ पर बालाजी महाराज विराजमान थे, जिसे श्रद्धालु अपने हाथों से खींचते हुए आगे बढ़ रहे थे।
यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, पुराना स्टेट बैंक तिराहा और तिकोना स्कूल से होकर निकली। रास्ते में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। , जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
शोभा यात्रा के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। छम-छम नाचे वीर हनुमाना, यह बाबा का जादू है सिर चढ़कर बोलेगा और सबको बधाई हो, हनुमान जयंती आई है जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। धार्मिक माहौल ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।
शोभा यात्रा में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम यह शोभा यात्रा बालाजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर शिवकुमार वर्मा, अरविंद अग्रवाल, नवीन वर्मा, सुमित अग्रवाल, भोलेशाह, राघव वर्मा, राकेश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सिंपल सिंहल, अनीता वर्मा, नीति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 01, 2026
Rating:


No comments: