Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नवदुर्गा मंदिर के शिव मंदिर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान

 नवदुर्गा मंदिर के शिव मंदिर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान


नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की पहल से दोनों पक्षों में बनी सहमति, नगर में शांति व सौहार्द कायम

नगर के रामलीला मैदान के सामने स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में बने नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। इस पूरे मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अहम भूमिका रही, जिनकी पहल पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई।

ज्ञात हो कि मंदिर के नामकरण और परिसर में लगाई गई मूर्तियों को लेकर नगरवासियों और एक परिवार विशेष के बीच मतभेद उत्पन्न हो गया था। मंदिर का नाम शार-विनोद रखे जाने तथा परिवार विशेष के दिवंगत माता-पिता की मूर्तियां स्थापित किए जाने पर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

सोमवार को इस मुद्दे को लेकर नगरवासियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए मामले में हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की थी। मामला तूल पकड़ता देख नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया।

बैठक के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने और नगर में शांति व भाईचारे को सर्वोपरि बताते हुए दोनों पक्षों को समझाया। उनके संतुलित प्रयासों और मध्यस्थता के चलते दोनों पक्ष आपसी सहमति पर पहुंच गए, जिससे विवाद का शांतिपूर्ण निपटारा संभव हो सका।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल को लेकर विवाद बढ़ना उचित नहीं है। नगर की एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति को बनाए रखें।

इस पहल के बाद नगर में राहत का माहौल है और लोगों द्वारा प्रवीण अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते हस्तक्षेप होने से एक बड़ा विवाद टल गया और नगर की शांति बनी रही। इस अवसर पर डॉ. बी.एस. जिंदल, सुशील दिल्ली वाले, सुधीर अग्रवाल, मुकेश शर्मा, डब्बू फौजी और सुभाष चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नवदुर्गा मंदिर के शिव मंदिर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान Reviewed by Hindustan News 18 on March 31, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.