Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

धनौरा में शराब दुकान पर बड़ी कार्रवाई, ओवररेटिंग में लाइसेंस धारक पर मुकदमा दर्ज

 धनौरा में शराब दुकान पर बड़ी कार्रवाई, ओवररेटिंग में लाइसेंस धारक पर मुकदमा दर्ज


टेस्ट परचेजिंग में 75 की शराब 85 रुपये में बेची गई, आबकारी विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नगर में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सब्जी मंडी स्थित एक देशी शराब की दुकान पर गोपनीय जांच के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की पुष्टि होने पर अनुज्ञापी लाइसेंस धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त कार्यालय को नगर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन द्वारा गठित टीम ने 30 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12:32 बजे उक्त दुकान पर टेस्ट परचेजिंग कराई। टीम द्वारा भेजे गए नकली ग्राहक को 75 रुपये का देशी शराब का टेट्रा पैक 85 रुपये में बेचा गया, जिससे ओवररेटिंग की पुष्टि हो गई।

आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि दुकान संख्या ID-18738 के अनुज्ञापी अजीत कुमार सिंह, निवासी कराहाट उर्फ रामहट कैलसा जिला अमरोहा ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है। ग्राहकों से प्रिंट रेट से 10 रुपये अधिक वसूलना सीधे तौर पर धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।


थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा आगे भी सख्त निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।

धनौरा में शराब दुकान पर बड़ी कार्रवाई, ओवररेटिंग में लाइसेंस धारक पर मुकदमा दर्ज Reviewed by Hindustan News 18 on March 20, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.