नगर पालिका में नामित सभासद बनने पर हुआ सम्मान
नगर पालिका में नामित सभासद बनने पर हुआ सम्मात
माँ संतोषी महिला मंडल ने दी बधाई, शाल ओढ़ाकर किया अभिनंदन
नगर पालिका परिषद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद बनने की खुशी में माँ संतोषी महिला मंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महिला मंडल की सबसे वरिष्ठ सदस्य कुसुम सिंहल के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने नव-नामित सभासद कुसुम अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और पार्टी के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने पार्टी को निरंतर सींचा है, जिसका प्रतिफल आज उन्हें मिला है। महिला मंडल की ओर से शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की गई।
महिला मंडल की सदस्यों में इस अवसर पर खुशी की लहर देखी गई। सभी ने एक स्वर में कहा कि जीवनभर भारतीय जनता पार्टी की सेवा के बाद मिला यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में सरोज अग्रवाल, हेमलता, पूनम सिंहल, अनिता वर्मा, सुषमा सर्राफ, अनीता गुप्ता, उषा अग्रवाल, सावित्री अग्रवाल, ओमलता वर्मा, रेनुका अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, स्नेह भटनागर, संगीता रानी, राधा गोलघर, सिम्मी अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, मंजू रानी, अंजू अग्रवाल, बाला रानी, रजनी शर्मा, देवकी रानी, मीना अरोरा सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 20, 2026
Rating:

No comments: