Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

 नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब


भोर से देर रात तक चलता रहा दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजा माहोल

नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह भोर से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। प्राचीन नवदुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर ज्ञान, वैराग्य और तपस्या का आशीर्वाद मांगा।

मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माता रानी का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जय माता दी के जयकारों से देवी दरबार देर रात तक गूंजता रहा। नवरात्र के चलते मंदिरों के बाहर माला-फूल, धूप-बत्ती और पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी रहीं, जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही।

मंदिरों के अलावा घर-घर में भी कलश स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा और आरती पाठ में लीन नजर आए। नौ दिन चलने वाले इस पर्व से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक रंग में रंग गया है।

नवदुर्गा प्राचीन मंदिर के पुजारी हरिओम त्रिवेदी के अनुसार, मान्यता है कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को केसर की खीर, हलवा या चीनी का भोग लगाने से देवी प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब Reviewed by Hindustan News 18 on March 20, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.