Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

दुर्गा अष्टमी पर निकाली माता रानी की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में उमड़ा जनसैलाब

 दुर्गा अष्टमी पर निकाली माता रानी की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में उमड़ा जनसैलाब


झांकियों ने मोहा मन, नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ जोरदार स्वागत

चैत्र नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर नगर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। युवा समाज सेवा समिति के तत्वावधान में मां शेरावाली की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नगर के प्राचीन नव दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने माता रानी के रथ को अपने हाथों से खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बाईपास मार्ग, अहिल्या स्तंभ, कंचन बाजार, हरदेव बाजार, बड़ा फाटक, पुराना स्टेट बैंक चौराहा, तिकोनिया स्कूल, मुहल्ला गढ़ी और सोसाइटी होते हुए नुक्कड़ शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मां शेरावाली की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा मां काली का अखाड़ा, पंचमुखी हनुमान, बांके बिहारी, अयोध्या मंदिर, शिव-पार्वती सहित अनेक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बैंड-बाजों की मधुर धार्मिक धुनों और जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता रानी के रथ को अपने हाथों से खींचते हुए भक्ति में लीन नजर आए। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, आयुष रस्तौगी, उमंग अग्रवाल, अंकित घरोटिया, अमित अग्रवाल, ओम मांगलिक, तनिष्क गर्ग, हिमांशु अग्रवाल, माधव अग्रवाल, सचिन बिश्नोई धर्मेंद्र सैनी, विदित मालवीय, सागर सिघल, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

दुर्गा अष्टमी पर निकाली माता रानी की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में उमड़ा जनसैलाब Reviewed by Hindustan News 18 on March 26, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.