Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

श्रीराम प्रकटोत्सव का भव्य समापन, भजन संध्या में गूंजे भक्ति रस के स्वर

 श्रीराम प्रकटोत्सव का भव्य समापन, भजन संध्या में गूंजे भक्ति रस के स्वर


बाबा जी के बाग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कलाकारों ने बांधा समा

नगर के कंचन बाजार स्थित बाबा जी के बाग में श्रीराम जानकी भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम का समापन शुक्रवार की  रात भव्य भजन संध्या के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा, वहीं समापन दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान श्रीराम के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लिया और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का श्रीराम जानकी भक्त मंडल द्वारा पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

भजन संध्या में ग्वालियर से आए प्रसिद्ध भजन गायक मनोज शमां ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने देवा श्री गणेश, राम सिया राम बोलो, राम जी करेंगे बेड़ा पार और राम तुम बड़े दयालु हो जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भजनों पर झूमते और ताली बजाते नजर आए।

इस अवसर पर कुसुम गोयल, अक्षय अग्रवाल, नितिन धारीवाल, छत्रपाल सिंह, हर्ष भटनागर, यश अग्रवाल, नवीन दीक्षित, सूरज अग्रवाल, संजीव दीक्षित, पारस सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रीराम प्रकटोत्सव का भव्य समापन, भजन संध्या में गूंजे भक्ति रस के स्वर Reviewed by Hindustan News 18 on March 28, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.