Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

एलएनएस क्लब धनौरा परिवर्तन ने चलाया जल संरक्षण जागरूकता अभियान

 एलएनएस क्लब धनौरा परिवर्तन ने चलाया जल संरक्षण जागरूकता अभियान


कन्या पाठशाला में पोस्टर प्रतियोगिता, कपड़े के थैले, फल-बिस्कुट व पेन वितरित कर बच्चों को किया जागरूक


समाज में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एलएनएस क्लब धनौरा परिवर्तन द्वारा स्थानीय कन्या पाठशाला में एक प्रेरणादायक वाटर एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना था, ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी के महत्व और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

इस दौरान बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजनभी  किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपने रचनात्मक और संदेशपूर्ण पोस्टरों के माध्यम से “जल है तो कल है”, “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” और “पर्यावरण संरक्षण” जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य बच्चों में भी उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कपड़े के थैले वितरित किए गए और उन्हें पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही क्लब की सदस्यों ने बच्चों को बताया कि प्लास्टिक और पॉलिथीन पर्यावरण के लिए कितने हानिकारक हैं और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर किस प्रकार प्रकृति की रक्षा की जा सकती है। बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त, क्लब द्वारा बच्चों को केले, बिस्कुट एवं पेन वितरित किए गए।

आयोजकों ने कहा कि जल संकट आज पूरे विश्व के सामने एक गंभीर चुनौती के रूप में खड़ा है और यदि समय रहते जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। ऐसे में बच्चों को शुरू से ही जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही बच्चे आगे चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनेंगे।

इस अवसर पर एलएनएस क्लब धनौरा परिवर्तन की अध्यक्ष कल्पना शर्मा, रेनू अग्रवाल, सुधा शर्मा, सीमा यादव, बिना अग्रवाल, सिम्मी अग्रवाल, विनेश चौधरी, अमिता शर्मा, पुष्पा वर्मा एवं मीनाक्षी जैन सहित आदि सदस्य मौजूद रही।

एलएनएस क्लब धनौरा परिवर्तन ने चलाया जल संरक्षण जागरूकता अभियान Reviewed by Hindustan News 18 on March 28, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.