Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

ईद-उल-फितर पर उमड़ा अकीदत का सैलाब, मस्जिदों में गूंजे अमन-चैन के पैगाम

 ईद-उल-फितर पर उमड़ा अकीदत का सैलाब, मस्जिदों में गूंजे अमन-चैन के पैगाम


प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

शनिवार को ईद-उल-फितर का पावन पर्व नगर में पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए-नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों की ओर रवाना होने लगे। हर ओर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे पूरे नगर में आपसी सौहार्द और एकता की मिसाल पेश हुई।

शहर इमाम मुफ्ती सईद उर रहमान ने ईद की नमाज से पहले अपने संदेश में लोगों से अपील की कि वे इस पर्व को प्यार, मुहब्बत और भाईचारे के साथ मनाएं तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखें। उनके इस संदेश का असर भी साफ तौर पर दिखाई दिया।

नगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही नमाजियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इसके अलावा एक मीनार मस्जिद, स्टेशन रोड स्थित मदीना मस्जिद, तहसील वाली मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, फैज-ए-आम मस्जिद, कब्रिस्तान वाली मस्जिद और सुभाषनगर स्थित तेलियों वाली मस्जिद में भी हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

नमाज पूरी होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहा और खुशियां साझा कीं। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद बच्चे मेले और बाजारों में पहुंचे, जहां उन्होंने खिलौने, मिठाइयों और झूलों का आनंद लिया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो सके। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे नगर में ईद का पर्व पूरी शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


इस अवसर पर  डॉ. शराफत अली, फईम साबरी, निसार फारुकी, फिरोज मंसूरी, कलुआ सैफी ठेकेदार, ताज अहमद, डॉ. नवाब सैफी, डॉ. इस्माइल सैफी, डॉ. शौकत अली, आसिफ रायनी, फईम अंसारी, रियाज सैफी, जुनैद सैफी, शमीम सैफी, शब्बीर खलीफा, भूरे जसपुरिया, शरीफ मंसूरी, लाभ अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, आलम शेख, फुरकान सैफी, रहीस सैफी, महताब मंसूरी और अफजाल सभासद सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ईद-उल-फितर पर उमड़ा अकीदत का सैलाब, मस्जिदों में गूंजे अमन-चैन के पैगाम Reviewed by Hindustan News 18 on March 21, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.