Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

सैनी समाज की बैठक में सरकार पर उपेक्षा का आरोप, फुले दंपति को सम्मान देने की उठी मांग

 सैनी समाज की बैठक में सरकार पर उपेक्षा का आरोप, फुले दंपति को सम्मान देने की उठी मांग


11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय, शिक्षा नीति व यूसीजी कानून लागू करने की मांग

शनिवार को नगर के शेरपुर रोड स्थित मोहल्ला सैनी नगर में ऑल इंडिया सैनी सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कल्याण सिंह सैनी ने की। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सरकार की नीतियों पर नाराजगी जाहिर की गई।

बैठक में ऑल इंडिया सैनी सभा के जिला अध्यक्ष राजपाल सैनी ने राज्य और केंद्र सरकार पर पिछड़े वर्ग, विशेषकर सैनी, शाक्य, मौर्य और कुशवाहा समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के महान समाज सुधारकों के योगदान को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने मांग उठाई कि जिले का नाम पुनः महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर ज्योतिबा फुले नगर किया जाए। साथ ही भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को भारतय रत्न देने की मांग भी जोरदार तरीके से रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि फुले दंपति के शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए।

इसके अलावा बैठक में पूरे देश में समान शिक्षा नीति लागू करने और यूसीजी कानून को शीघ्र प्रभाव से लागू करने की मांग भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समानता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

वही बैठक में आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती जनपद मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज के अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर कृपाल सिंह सैनी, धन सिंह सैनी, कमल सैनी, रमेश सैनी, लोकेंद्र सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, नंदराम सैनी, पियूष सैनी, सावित्री सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

सैनी समाज की बैठक में सरकार पर उपेक्षा का आरोप, फुले दंपति को सम्मान देने की उठी मांग Reviewed by Hindustan News 18 on March 21, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.