बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने अयोध्या रवाना हुई कबड्डी टीम
बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने अयोध्या रवाना हुई कबड्डी टीम
ढयोटी कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं का मुरादाबाद मंडल टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9 मार्च से आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मुरादाबाद मंडल की कबड्डी टीम अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। इस टीम में जनपद अमरोहा के ब्लॉक धनौरा के गांव ढयोटी स्थित कंपोजिट विद्यालय की कई छात्राओं का चयन हुआ है, जिससे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं में प्रियंका, खुशनवी, सवा, भावना, आयशा और कृतिका शामिल हैं। इन छात्राओं ने ब्लॉक और मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जिसके आधार पर उन्हें मुरादाबाद मंडल की टीम में स्थान मिला।
छात्राओं के अयोध्या रवाना होने के दौरान विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने बताया कि छात्राएं पिछले कई दिनों से लगातार अभ्यास कर रही थीं और उनके खेल प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर कोच सुनील भाटी, सुमित यादव, राजकुमार पाल, सूवे सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 09, 2026
Rating:

No comments: