Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पालिका सभागार में सम्मान समारोह आयोजित

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पालिका सभागार में सम्मान समारोह आयोजित



एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने सशक्त महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व पटका देकर किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को नगर पालिका सभागार में एक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सशक्त महिलाओं को पटका और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव ने कहा कि जब महिलाओं के विकास, शिक्षा, अवसर और संसाधनों में निवेश किया जाता है तो उसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल अधिकारों को मान्यता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इन अधिकारों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज का समय महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का है और समाज को भी महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच अपनाते हुए उन्हें समान अवसर देने चाहिए। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक समानता के लिए सहयोग और उदारता को बढ़ावा देना है, जिससे महिलाओं को समाज में और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम में महिलाओं को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा महिला समाज को आगे बढ़ाने और जागरूक करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर अपराजिता क्लब धनौरा की अध्यक्षा सोनिया अग्रवाल,लिपिक आरती शर्मा, तनु गर्ग, सुशीला गुप्ता, रचना गोयल, रुचि अग्रवाल, रीतू अग्रवाल, कनिषा, स्विंका अग्रवाल सहित कई गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पालिका सभागार में सम्मान समारोह आयोजित Reviewed by Hindustan News 18 on March 09, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.