Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अमर सिंह डिग्री कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

 अमर सिंह डिग्री कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस



रैली निकालकर महिलाओं को उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

नगर के शेरपुर रोड स्थित अमर सिंह मैमोरियल डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। गांव शहवाजपुर गुर्जर की मढ़इयों में स्वयंसेवियों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

रैली के माध्यम से स्वयंसेवियो ने गांव की महिलाओं को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके नेतृत्व की महत्ता के बारे में बताया। स्वयंसेवियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज के हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम अधिकारी मुशर्रफ खाँ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल महिलाओं का अधिकार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है, जिससे उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके और वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

रैली के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के संघर्ष और उपलब्धियों को साझा किया गया। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा मिशन शक्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर  डॉ. अली अजीम फारूकी, योगेश त्यागी, शिवा सैनी, निसार अहमद, अर्शी, रविंद्र सिंह, समरपाल सिंह, निशिन सैनी, अक्षी प्रजापति सहित आदि मौजूद रहे।

अमर सिंह डिग्री कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस Reviewed by Hindustan News 18 on March 08, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.