Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ा आस्था का सैलाब

 अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ा आस्था का सैलाब


देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए मांगी गईं दुआएं


शहर की प्रमुख मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई नमाज

रमजान के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमा के मौके पर शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, भाईचारे व तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस दौरान मस्जिदों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और नमाजियों की लंबी कतारें मस्जिदों के अंदर से लेकर बाहर तक दिखाई दीं।

शुक्रवार दोपहर से ही जामा मस्जिद, एक मीनार मस्जिद, स्टेशन रोड स्थित मदीना मस्जिद, तहसील वाली मस्जिद और कमाल शाह पीर वाली मस्जिद सहित कई इबादतगाहों में नमाजियों का आना शुरू हो गया था। इसके अलावा सुनहरी मस्जिद, चौकी वाली मस्जिद, फैज-ए-आम, कब्रिस्तान वाली मस्जिद और सुभाषनगर स्थित तेलियों वाली मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।

जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती सईद उर रहमान ने अपने खुतबे में इस्लाम की मानवीय शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान का महीना केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह दूसरों के दर्द को समझने और उनकी मदद करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार से पहले पड़ोसी का हक सबसे ज्यादा होता है और हर व्यक्ति को अपने दस्तरखान पर बैठने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके पड़ोसी के पास भोजन है या नहीं। उन्होंने युवाओं से बुराइयों को त्यागकर समाज सेवा में आगे आने का आह्वान भी किया।

नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें स्थानीय प्रशासन और प्रबुद्ध नागरिकों का सहयोग सराहनीय रहा। नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर काफी रौनक देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और रमजान के पवित्र महीने की विदाई पर दुआएं दीं।

इस अवसर पर इरफान भगत, निसार फारुकी, फिरोज मंसूरी, ताज अहमद, डॉ. नवाब सैफी, डॉ. इस्माइल सैफी, अफजाल सभासद, डॉ. अनीस मलिक, रियाज सैफी, आलम शेख, दिलशाद सलमानी, नफीस अहमद, आसिफ रायनी, फुरकान सैफी, बादशाह मंसूरी, रामपुरिया, कामिल सैफी, अनवार सैफी, राजा, डॉ. शराफत अली, नौशाद मंसूरी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ा आस्था का सैलाब Reviewed by Hindustan News 18 on March 13, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.