तेज हवा और बारिश से धनौरा क्षेत्र में फसलों को नुकसान की आशंका
तेज हवा और बारिश से धनौरा क्षेत्र में फसलों को नुकसान की आशंका
खेतों में झुकी गेहूं की बालियां, सरसों की फसल भी प्रभावित
किसान बोले– मौसम ऐसा रहा तो पैदावार पर पड़ेगा असर
रविवार को अचानक बदले मौसम ने धनौरा क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आई तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल खेतों में झुक गई, जबकि सरसों की फसल को भी आंशिक क्षति पहुंचने की बात सामने आई है।
वही किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं और सरसों की फसल पकने की अवस्था में है। ऐसे में बारिश और तेज हवा का असर सीधे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ सकता है। खेतों में पानी भरने और तेज हवा के कारण गेहूं की बालियां जमीन की ओर झुक गई हैं, जिससे कटाई के समय किसानों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने बताया कि यदि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह खराब रहा तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। इससे किसानों की मेहनत और लागत पर भी असर पड़ेगा।
किसान परम सिंह ने बताया कि इस समय गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह पकने के करीब है। अचानक आई तेज हवा और बारिश से कई खेतों में गेहूं झुक गई है, जिससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। वहीं किसान कौशल यादव का कहना है कि अगर मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। फसल तैयार खड़ी है और ऐसे समय में बारिश और तेज हवा से सबसे ज्यादा नुकसान होता है।इसके अलावा किसान राहुल शर्मा और गोपाल सैनी सहित अन्य किसानों ने भी बताया कि अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 15, 2026
Rating:

No comments: