ग्राम गन्दुपाल में गुरुद्वारा साहिब के सालाना दीवान में पहुंचे राकेश टिकैत, संगत के साथ सुनी गुरबाणी
ग्राम गन्दुपाल में गुरुद्वारा साहिब के सालाना दीवान में पहुंचे राकेश टिकैत, संगत के साथ सुनी गुरबाणी
भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद, संगत के साथ किया लंगर ग्रहण
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गन्दुपाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित सालाना दीवान में रविवार को बड़ी संख्या में संगत जुटी। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल होकर गुरबाणी का श्रवण किया।
गुरुद्वारा साहिब में उन्होंने संगत के साथ बैठकर गुरबाणी सुनी और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अरदास करते हुए कहा कि वाहेगुरु जी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सबको सुख, शांति और तरक्की प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। सालाना दीवान में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में संगत पहुंची और श्रद्धा के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह, मनु प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में संगत और किसान मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 15, 2026
Rating:


No comments: