Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अलविदा जुमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश के बीच हजारों ने अदा की नमाज

 अलविदा जुमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश के बीच हजारों ने अदा की नमाज


जामा मस्जिद सहित सभी इबादतगाहों में दिखी भीड़, मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन के लिए उठे हाथ

बरकतों और रहमतों के पवित्र माह रमजान के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमा को पूरे अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बावजूद नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। नगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित तमाम इबादतगाहों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन के लिए हजारों हाथ दुआ में उठे।

बारिश के चलते जामा मस्जिद का मुख्य हॉल छोटा पड़ गया, जिसके कारण नमाजियों ने मस्जिद के सहन और छतों पर सफें बिछाकर नमाज अदा की। जामा मस्जिद के अलावा एक मीनार मस्जिद, स्टेशन रोड स्थित मदीना मस्जिद, तहसील वाली मस्जिद और कमाल शाह पीर वाली मस्जिद में भी भारी संख्या में नमाजी पहुंचे। वहीं सुनहरी मस्जिद, चौकी वाली मस्जिद, फैज-ए-आम, कब्रिस्तान वाली मस्जिद और सुभाषनगर स्थित तेलियों वाली मस्जिद में भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई।

जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती सईद उर रहमान ने खुतबे के दौरान इस्लाम की मानवीय शिक्षाओं पर जोर देते हुए कहा कि रमजान का महीना सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नहीं, बल्कि दूसरों का दर्द समझने का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई पड़ोसी भूखा न रह जाए, क्योंकि इस्लाम में पड़ोसी का हक सबसे ऊपर है। साथ ही उन्होंने युवाओं से बुराइयों को त्यागकर जनसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

नमाज के बाद खुसूसी दुआ में देश में भाईचारे, तरक्की और शांति की कामना की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन मुस्तैद रहा। 

इस अवसर पर इरफान भगत, निसार फारुकी, फिरोज मंसूरी, कलुआ सैफी ठेकेदार, ताज अहमद, डॉ. नवाब सैफी, डॉ. इस्माइल सैफी, डॉ. शौकत अली, आसिफ रायनी, फईम अंसारी, महताब मंसूरी और अफजाल सभासद सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अलविदा जुमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश के बीच हजारों ने अदा की नमाज Reviewed by Hindustan News 18 on March 20, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.