Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

भागीरथी देवी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवियों ने दिलाई मतदान की शपथ

 मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली रैली, लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित


भागीरथी देवी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवियों ने दिलाई मतदान की शपथ


 नगर के भागीरथी देवी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के द्वितीय दिवस को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर का आयोजन मोहल्ला महादेव स्थित आनंद धाम आश्रम में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार के निर्देशन में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी के सहायक अध्यापक नरेशपाल सिंह ने स्वयंसेवियों को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मतदाता बनने के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, फार्म संख्या 6 के माध्यम से नया नाम जोड़ने तथा फार्म संख्या 8 के जरिए संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा नगर के मोहल्ला क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया और शपथ दिलाई कि वे स्वयं तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों को मतदान के दिन मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार, संजीव कुमार, चारू कश्यप, धनेश कुमार  पल्लवी, कु. प्रिया, कु. साक्षी, कु. रिया, कु. राधी, कु. सलोनी आदि मौजूद रहे।

भागीरथी देवी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवियों ने दिलाई मतदान की शपथ Reviewed by Hindustan News 18 on March 08, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.