Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

आल इंडिया सैनी सभा बैठक में समाज के उत्थान व युवाओं को जोड़ने पर जोर

आल इंडिया सैनी सभा बैठक में समाज के उत्थान व युवाओं को जोड़ने पर जोर

 शनिवार को ऑल इंडिया सैनी सभा के तत्वावधान में क्षेत्र के गांव शाहपुर राझेड़ा में सैनी समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

बैठक में शिक्षा एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत दलितों पिछड़ों के मसीहा,सैनी, शाक्य, मौर्य व कुशवाहा समाज के महापुरुष महात्मा ज्योतिबा राव फुले दंपति के साहित्य को पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा फूले दंपत्ति के को भारत रत्न से सम्मानित करने, जनपद अमरोहा का नाम पुनः ज्योतिबा फुले नगर करने की मांग की साथ ही सैनी बाहुल्य गांव में जन जागृति अभियान चलाने का निर्णय लिया गया

 वक्ताओं ने कहा कि सैनी समाज हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है और समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा, संगठन और सामाजिक विकास की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी समाज की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी लोगों को संगठित होकर कार्य करना होगा। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सैनी समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजपाल सैनी,कृपाल सिंह,कल्याण सिंह, होरी सिंह,नारायण सिंह,दयाराम,अतर सिंह,पीयूष सैनी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आल इंडिया सैनी सभा बैठक में समाज के उत्थान व युवाओं को जोड़ने पर जोर Reviewed by Hindustan News 18 on March 07, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.