Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

तहसील धनौरा में सम्पूर्ण समाधान दिवसआयोजित

 तहसील धनौरा में सम्पूर्ण समाधान दिवसआयोजित
 एडीएम न्यायिक ने सुनी फरियादियों की समस्याए

शनिवार को तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप यादव की अध्यक्षता में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। एडीएम न्यायिक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 18,पुलिस विभाग की 06 शिकायतों सहित 24 शिकायतें दर्ज की गईं

 जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष 21 शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द समाधान जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए   ।

एडीएम धीरेंद्र प्रताप यादव ने विशेष रूप से भूमि विवाद और अवैध कब्जों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव, तहसीलदार मूसा राम थारु, नायब तहसीलदार योगेश कुमार व राजपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

तहसील धनौरा में सम्पूर्ण समाधान दिवसआयोजित Reviewed by Hindustan News 18 on March 07, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.