Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

प्राचीन नव दुर्गा मंदिर में नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर बढ़ा विवाद

 प्राचीन नव दुर्गा मंदिर में नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर बढ़ा विवाद


स्थानीय लोगों ने लगाया अवैध कब्जे का आरोप, पितरों की मूर्तियां हटाने की मांग; प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नगर के मोहल्ला महादेव स्थित प्राचीन नव दुर्गा मंदिर परिसर में बनाए गए नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार मूसा राम थारू को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एक प्रभावशाली परिवार सार्वजनिक मंदिर परिसर को निजी पितृ स्थल में बदलने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि रामलीला मैदान के सामने स्थित इस प्राचीन मंदिर परिसर में दिल्ली निवासी एक परिवार द्वारा नए शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त परिवार ने मंदिर का नाम अपने स्वर्गीय माता-पिता शारदा और विनोद के नाम पर ‘शार-विनोद’ रख दिया है। इतना ही नहीं, मंदिर के अंदर देवी-देवताओं के साथ अपने माता-पिता की मूर्तियां भी स्थापित कर दी गई हैं, जिनका उद्घाटन 2 अप्रैल को प्रस्तावित है।

इस मुद्दे पर स्थानीय निवासी मुकेश शर्मा ठेकेदार और पूर्व सभासद डब्बू फौजी ने कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि किसी सार्वजनिक धार्मिक स्थल पर पितरों की मूर्तियां स्थापित करना न तो शास्त्र सम्मत है और न ही सामाजिक रूप से स्वीकार्य। उन्होंने इसे मंदिर पर कब्जा करने की मंशा करार दिया।

शहरवासियों ने स्पष्ट किया कि मंदिर का नाम ‘प्राचीन देवी मंदिर ही बना रहना चाहिए और किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर इसका नामकरण उन्हें स्वीकार नहीं है। उनका कहना है कि यह धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं के खिलाफ है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पितरों की मूर्तियों को नहीं हटाया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि इस गंभीर मामले को जनहित में तत्काल मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन तक भेजा जाए।

इस दौरान अनिल गोला, सुभाष चौधरी पूर्व सभासद, संजू शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, निर्मल चौधरी, राजीव दीक्षित, ओपी गोला, संजय कुमार, रोहित, शिवम, सतेन्द्र सैनी, विनोद गौड़, आनंद शर्मा, योगेन्द्र गौड़ सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

प्राचीन नव दुर्गा मंदिर में नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर बढ़ा विवाद Reviewed by Hindustan News 18 on March 30, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.