Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

खाटू श्याम भक्तों की भक्ति से गूंजा मंदिर परिसर, 334वीं पवित्र ज्योति हुई प्रज्वलित

 खाटू श्याम भक्तों की भक्ति से गूंजा मंदिर परिसर, 334वीं पवित्र ज्योति हुई प्रज्वलित


कामदा एकादशी पर भजन संध्या और भव्य श्रृंगार, द्वादशी पर भोग-प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

रविवार रात्रि नगर के टीचर कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में श्री खाटु श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी के पावन अवसर पर लखदातार श्याम सरकार का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा 334वीं पवित्र ज्योति प्रज्वलित की गई।

इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में विभिन्न भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक दीपक शर्मा ने खाटू की चौखट पे जो माथा रख देता है... भजन प्रस्तुत किया, वहीं मीनू शर्मा ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...भजन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। अर्पित कौशिक, देव शर्मा, शौर्य मित्तल, लक्की अग्रवाल और कृष वर्मा ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर श्याम बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। इस दौरान श्याम बाबा के सेवक दीपक शर्मा द्वारा मोरछड़ी का झाड़ा भी लगाया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया।द्वादशी के दिन हारे के सहारे श्याम सरकार को खीर, चूरमा, केले, पेड़े, बिस्किट और चना-गुड़ का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस धार्मिक आयोजन में सचिन, रिया अग्रवाल, पूनम, सर्वेश शर्मा, सुमन, प्रीती, राजकुमार, मोहित, नीरज रस्तौगी, ज्योति, विशाल, राखी, नमन, प्रीतम, राजपाल, मनोज, विनीत, नूतन अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

खाटू श्याम भक्तों की भक्ति से गूंजा मंदिर परिसर, 334वीं पवित्र ज्योति हुई प्रज्वलित Reviewed by Hindustan News 18 on March 30, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.