Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नाबालिग के साथ कुकर्म मामले में बछरायूँ पुलिस की बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

 नाबालिग के साथ कुकर्म मामले में बछरायूँ पुलिस की बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार


पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

 पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  बछरायूँ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया एवं थानाध्यक्ष बछरायूँ कुलदीप सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म की गंभीर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को शीघ्रता से गिरफ्तार कर लिया।

बता दे कि बीती  19 मार्च को थाना बछरायूँ क्षेत्र में नाबालिग के साथ कुकर्म की घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी नवेद उर्फ नन्नु पुत्र अब्दुल वाहिद उम्र लगभग 20 वर्ष तथा मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद रहीश उम्र लगभग 23 वर्ष निवासीगण मोहल्ला घास मंडी थाना बछरायूँ, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

नाबालिग के साथ कुकर्म मामले में बछरायूँ पुलिस की बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार Reviewed by Hindustan News 18 on March 24, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.