Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी

 ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को विधायक ने किया सम्मानित

 विकास खंड क्षेत्र में मंगलवार को ग्राम प्रधानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े सदस्यों के लिए ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन नगर के गोलघर स्थित सत्येंद्र रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम प्रसवाराम विधायक राजीव तरारा व खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व प्रतिभागियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान विधायक राजीव तरारा ने अपने संबोधन में शिक्षा, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए मंच से सम्मानित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया गया।कार्यक्रम का संचालन यतीन्द्र कटारिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे शिक्षा एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिल सके।

इस अवसर पर एआरपी सुशील कुमार,शिक्षित कुमार,रोहतास सिंह,योगेश कुमार, अमित कुमार, देवेश सिंह, नीतू सिंह, प्रीति शर्मा, अमित गर्ग,बृजपाल सिंह, जहूर हसन,धर्मेंद्र सिंह,नीरज निमल,यशकांत त्यागी,जगराम सिंह, पवन सिंह, रमाकांत शर्मा,राजेश,मीना चौधरी, प्रधान मीना सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी Reviewed by Hindustan News 18 on March 24, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.