Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजा वातावरण, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की


नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। सुबह भोर से ही क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी।

प्राचीन नवदुर्गा मंदिर परिसर में भक्तों का खासा जमावड़ा देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्य की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा।

महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन कर माता रानी का गुणगान किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान प्राचीन नवदुर्गा मंदिर के पुजारी हरिओम त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व होता है। सच्चे मन से मां की आराधना करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से विधि-विधान के साथ पूजा करने और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का आह्वान भी किया।

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Reviewed by Hindustan News 18 on March 24, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.