Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम

अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम

बृहस्पतिवार को नगर के शेरपुर रोड स्थित अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ और सशक्त समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक अशोक सैनी एवं प्राचार्या डॉ. अशोक कटारिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए प्रबंधक अशोक सैनी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगाएं तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।

रा.से.यो. इकाई के स्वयंसेवियों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वापस कॉलेज पहुंची। रैली के माध्यम से स्वयंसेवियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में  सभी लोगों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। 

इस अवसर पर मुशरफ खां, योगेश त्यागी, डॉ. रूपा, निसार अहमद, जितेंद्र सिंह, शिवा सैनी, रविंद्र सिंह, अर्शी, निशीन सैनी सहित कई गणमान्य लोग और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम Reviewed by Hindustan News 18 on March 12, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.