Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

वैश्विक तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बछरायूं में अफरा-तफरी

 वैश्विक तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बछरायूं में अफरा-तफरी

रात तीन बजे से लगी कतारें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण

बछरायूं क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण भविष्य में गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से लोग सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों की ओर उमड़ रहे हैं। गुरुवार को बछरायूं स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई।


सिलेंडर पाने की होड़ इतनी बढ़ गई कि उपभोक्ता आधी रात के बाद से ही गोदाम के बाहर कतारों में खड़े हो गए। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे से ही युवा, बुजुर्ग और महिलाएं लाइन में लग गए। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। बछरायूं थाना के एसआई विपिन तोमर और एक कांस्टेबल की मौजूदगी में कड़ी निगरानी के बीच सिलेंडरों का वितरण कराया गया। एजेंसी के बाहर दूर तक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

लाइन में खड़े लोगों के चेहरों पर थकान और आक्रोश साफ नजर आया। वहीं धनौरा के मोहल्ला अट्टा निवासी बुजुर्ग विजय कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे आकाश मोदी के साथ सुबह तीन बजे से लाइन में लगे थे और करीब दस बजे उन्हें सिलेंडर मिल पाया।

मोहल्ला कटरा निवासी बब्बू सैफी, मंसूर सैफी, डालचंद सैनी, धर्मेंद्र चौधरी और अमन वाल्मीकि समेत दर्जनों उपभोक्ता घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उपभोक्ता मंसूर सैफी ने बताया कि रमजान का महीना चल रहा है और सिलेंडर खत्म होने से दिक्कत हो रही है, ऐसे में रोजे की हालत में भी लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि गैस एजेंसी प्रबंधन और धनौरा के आपूर्ति अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि गैस वितरण सुचारू रूप से कराया जा रहा है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की।

वैश्विक तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बछरायूं में अफरा-तफरी Reviewed by Hindustan News 18 on March 12, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.