Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने टोनिया माफी में लगाया प्रभावशाली विधिक जागरूकता शिविर

 ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने टोनिया माफी में लगाया प्रभावशाली विधिक जागरूकता शिविर

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गटोनिया माफी में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन मे एक विस्तृत एवं प्रभावशाली विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश अभिषेक कुमार व्यास के निर्देशन में किया गया, जिनका संदेश पैरालीगल वॉलंटियर्स के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार मूसाराम थारू पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को राजस्व प्रक्रियाओं सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जागरूक नागरिक ही अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकता है। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को न्याय की पहुंच मजबूत करने में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान सचिव अभिषेक कुमार व्यास का संदेश पीएलवी के माध्यम से पढ़कर सुनाया गया, जिसमें ग्रामीणों से अपने विधिक अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या पर निःशुल्क विधिक सहायता लेने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है।

शिविर में पीएलवी टीम के सदस्य लोकमान, शशि देवी, पूनम रानी, जितेंद्र सिंह, महिलाल सिंह एवं कुलदीप सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों व श्रमिकों के अधिकारों सहित विभिन्न विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी।

इस दौरान ग्रामीणों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना गया और भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों में आवश्यक कानूनी सलाह प्रदान की गई। कई लोगों को प्राधिकरण से संपर्क कर आगे की कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे ग्रामीणों में विधिक जानकारी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

अंत में बताया कि इस प्रकार के शिविर न केवल लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि समाज में न्याय के प्रति विश्वास को भी मजबूत करते हैं।

इस दौरान महिलाओं और ग्राम के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने टोनिया माफी में लगाया प्रभावशाली विधिक जागरूकता शिविर Reviewed by Hindustan News 18 on March 27, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.