डॉ यतीन्द्र कटारिया को अयोध्या श्रीराम मंदिर कार्यक्रम का निमंत्रण
डॉ यतीन्द्र कटारिया को अयोध्या श्रीराम मंदिर कार्यक्रम का निमंत्रण
19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में मंदिर परिसर में रहेंगे शामि
नगर निवासी राष्ट्रवादी लेखक तथा अंतरराष्ट्रीय हिन्दीसेवी और राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. यतीन्द्र कटारिया को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। यह कार्यक्रम आगामी 19 मार्च को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित होगा, जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उपस्थित रहेंगी।
डॉ यतीन्द्र कटारिया ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की ओर से देशभर की उन प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है, जिन्होंने संस्कृति, साहित्य तथा श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसी क्रम में मंडी धनौरा निवासी डॉ. यतीन्द्र कटारिया को भी इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
डॉ. यतीन्द्र कटारिया के इस कार्यक्रम में शामिल होने की खबर से नगर में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और साहित्य प्रेमियों ने इसे नगर के लिए गर्व का विषय बताया है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 09, 2026
Rating:


No comments: