Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

जन शक्ति दल की बैठक में सरकार की नीतियों पर निशाना

 जन शक्ति दल की बैठक में सरकार की नीतियों पर निशाना



जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान: डॉ. रतन सिंह सैनी

रविवार को नगर के बाईपास रोड स्थित डॉ. आर.के. सैनी के आवास पर जन शक्ति दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रतन सिंह सैनी ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और जनसमस्याओं पर विस्तार से अपने विचार रखे। 

इस दौरान डॉ. सैनी ने कहा कि आज के समय में कई राजनीतिक दल जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए उन्हें जाति और धर्म के जाल में उलझाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दे पीछे छूटते जा रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक जनता इन विभाजनकारी नीतियों को समझकर एकजुट नहीं होगी, तब तक देश और समाज में वास्तविक बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सरकार की आर्थिक नीतियों की भी कड़ी आलोचना की गई। डॉ. सैनी ने कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। विशेष रूप से एलपीजी गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों ने गृहिणियों और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता कृष्ण कुमार सैनी ने की, जबकि संचालन रामकुमार सैनी ने किया। 

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी नाथेराम सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामभोरी कुशवाहा, शीशपाल सैनी, मास्टर गंभीर सिंह सैनी, मुकेश सैनी, सुखवीर सिंह सैनी, इदरीस अली, चंद्रकांत कुशवाहा, कंबोध कुशवाहा, नेमपाल सिंह, आसिम मलिक, नाजिस अली, सोविंदर सैनी, महीपाल सैनी, डोरीलाल सैनी और पवन कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

जन शक्ति दल की बैठक में सरकार की नीतियों पर निशाना Reviewed by Hindustan News 18 on March 15, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.