Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

गैस सिलेंडर की कमी से छोटे कारोबारियों पर संकट, लकड़ी के दाम न बढ़ाने का आह्वान

 गैस सिलेंडर की कमी से छोटे कारोबारियों पर संकट, लकड़ी के दाम न बढ़ाने का आह्वान



टिंबर एसोसिएशन ने जलावन लकड़ी सस्ती उपलब्ध कराने का दिया भरोसा


शनिवार को नगर के शेरपुर रोड स्थित सरफराज हुसैन उर्फ बुरे जसपुरीया की आरा मशीन पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन और मो. रजा ने देश में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी का संकट गहराता नजर आ रहा है। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर उन छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है, जो होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और ठेलों पर चाय-नाश्ता व भोजन बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं अमरोहा जनपद के व्यापारी भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। सरफराज हुसैन ने कहा कि इस आपदा की स्थिति में उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन का प्रयास रहेगा कि छोटे व्यापारी, जो जलावन की लकड़ी के सहारे अपना व्यापार चला रहे हैं, उन्हें लकड़ी महंगे दामों पर न मिले। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अमरोहा के कई लकड़ी व्यापारियों से बातचीत की गई है और उनसे अनुरोध किया गया है कि संकट के इस समय में जलावन की लकड़ी के दामों में वृद्धि न की जाए। अधिकांश व्यापारियों ने इस आग्रह को स्वीकार भी कर लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसके बावजूद कोई व्यापारी अधिक मुनाफे के लिए लकड़ी के दाम बढ़ाता है तो उसका विरोध किया जाएगा।वहीं मो. रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन और प्रदेश के लकड़ी व्यापारी इस आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़े हैं। जहां भी लकड़ी व्यापारियों की आवश्यकता होगी, वे देश और प्रदेश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए तैयार रहेंगे।

इस अवसर पर  मोहम्मद जमी़ल अहमद, असलम, मोहम्मद साफी सैफी व अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।

गैस सिलेंडर की कमी से छोटे कारोबारियों पर संकट, लकड़ी के दाम न बढ़ाने का आह्वान Reviewed by Hindustan News 18 on March 14, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.