अस्थाई गौ आश्रय स्थल चुचैला कला में 94 गोवंश किए गए शिफ्ट
अस्थाई गौ आश्रय स्थल चुचेला कला में 94 गोवंश किए गए शिफ्ट
गोवंशों के चारा व पानी की व्यवस्था के लिए समाजसेवियों ने दिए तसले और ड्रम
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव चुचेला कला स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल में कताई मिल अमरोहा से 94 गोवंशों को शिफ्ट किया गया है। गोवंशों के लिए चारा खिलाने और पानी पिलाने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक्षी ने बताया कि गोवंशों को सुरक्षित रूप से चुचैला कला स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल में स्थानांतरित किया गया है। यहां उनके लिए चारा और पानी की समुचित व्यवस्था करना प्राथमिकता है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उनके प्रयासों के फलस्वरूप समाजसेवियों ने भी सहयोग प्रदान किया है। मनोज अग्रवाल कॉस्मेटिक द्वारा गोवंशों के लिए 40 तसले दान में दिए गए, वहीं वैभव अग्रवाल नौरेक्स द्वारा 25 ड्रम पानी की व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इन तसलों और ड्रमों की मदद से गोवंशों को चारा खिलाने और पानी पिलाने में काफी सुविधा होगी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अमरोहा डॉ. आभा दत्ता एवं उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक्षी ने सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से ही गौवंशों की बेहतर देखभाल संभव हो पाती है।
अधिकारियों ने ईश्वर से सभी सहयोगकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग समाज में सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 13, 2026
Rating:

No comments: