Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नौरेक्स प्राइवेट लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ

 नौरेक्स प्राइवेट लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ

नगर के स्टेट हाईवे स्थित नौरेक्स प्राइवेट लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस  दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोपरि रखने तथा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन कंपनी की दोनों यूनिट्स में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सफलतापूर्वक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से कर्मचारियों को किसी भी संभावित दुर्घटना या आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने और सुरक्षित बचाव के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा टीम और कर्मचारियों की तत्परता और समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर कंपनी के वी.पी. ऑपरेशंस शशांक अग्रवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति अपने कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करता है तभी एक मजबूत और सुरक्षित कार्य संस्कृति विकसित होती है।

कार्यक्रम में क्यूएचएसई हेड  ललित कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि पूरे सप्ताह कंपनी में सुरक्षा जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत कर्मचारियों के लिए सुरक्षा संबंधी पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का बेहतर पालन करने वाले कर्मचारियों को कंपनी द्वारा विशेष रूप से प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

बता दे कि देशभर में प्रतिवर्ष 4 मार्च से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य औद्योगिक संस्थानों और कार्यस्थलों पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर शशांक अग्रवाल, ललित कुमार, राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, हरिओम शर्मा, निकुंज शर्मा, आकाश नीरस, विकास, अनुराग नाथ एवं केशव कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

नौरेक्स प्राइवेट लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ Reviewed by Hindustan News 18 on March 06, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.