मां संतोषी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
मां संतोषी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
भजनों व होली गीतों पर झूमे श्रद्धालु, आपसी प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश
शुक्रवार को नगर के मोहल्ला सोसायटी स्थित मां संतोषी मंदिर परिसर में मां संतोषी महिला मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और महिला मंडल की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति और होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। मेरा खो गया बाजूबंद रसिया होली में, कल को लाल बनाई गई रे गोरी बरसाने वाली, श्याम रंग डालो गुलाबी मिलाय के और आज बिरज में होली रे रसिया जैसे लोकप्रिय होली गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। ढोलक और मंजीरों की मधुर धुनों के बीच मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और रंगों के उल्लास में सराबोर हो गया। इस दौरान कुसुम सिंहल ने कहा कि मंदिर में इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि होली उमंग, उत्साह, उल्लास, मिठास और बंधुत्व के विविध रंगों से सराबोर करने वाला पर्व है। यह पर्व परिवार, मित्रों और समाज के लोगों के साथ मिलकर प्रेम और सद्भाव के साथ गले मिलने का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंत में मंदिर से जुड़े सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और मां संतोषी के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे माहौल में जय मां संतोषी के जयघोष गूंजते रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 06, 2026
Rating:

No comments: