चलती कार में लगी आग, कार बनी आग का गोला – बाल-बाल बचे तीन लोग
चलती कार में लगी आग, कार बनी आग का गोला – बाल-बाल बचे तीन लोग
थाना डिडौली क्षेत्र में शुक्रवार को चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल गए ।और कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार जिला शाहजहांपुर के थाना कटार क्षेत्र के निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह अपने भाई सोविंदर और प्रीति देवी पत्नी सोविंदर के साथ कार से शाहजहांपुर से गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार थाना डिडौली क्षेत्र के गांव चौधरपुर के पास पहुंची, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई।
स्थिति को भांपते हुए चालक उपेंद्र सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और जिवाई चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 06, 2026
Rating:

No comments: