Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

श्याम भक्तों का भक्ति उत्साह पापमोचिनी एकादशी पर 332वीं ज्योति प्रज्वलित, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

 श्याम भक्तों का भक्ति उत्साह पापमोचिनी एकादशी पर 332वीं ज्योति प्रज्वलित, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

नगर के मंदिर टीचर कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा शिव मंदिर में श्री खाटु श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पापमोचिनी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं ज्योति प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखदातार श्याम सरकार की 332वीं पवित्र ज्योति प्रज्वलित की गई।

इस दौरान भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन गायक दीपक शर्मा ने गिरे जो मेरे आंसू बेकार गये क्या, ओ हारे के सहारे तुम भी हार गये क्या प्रस्तुत किया। वहीं अर्पित कौशिक ने अपने मन की सांवरे मैं किसे सुनाऊं, छोड़ के तेरा दर ये बाबा किस दर जाऊं गाकर भक्तों को भावुक कर दिया।

देव शर्मा ने फरियाद मेरी बाबा सुनते ही चले आना, मीनू शर्मा ने तेरे दर पे आ गया हूँ आना तो काम था मेरा, शौर्य मित्तल ने किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, लक्की अग्रवाल ने दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है और कृष वर्मा ने मुसीबत आने से पहले मेरा श्याम आता ह जैसे भजनों की प्रस्तुति दी।

भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए और मंदिर परिसर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान श्याम बाबा के सेवादार दीपक शर्मा द्वारा मोरछड़ी का झाड़ा भी लगाया गया।

इस मौके पर पूनम, नमन, सर्वेश शर्मा, सुमन, राजकुमार, सुमित शर्मा, नीरज रस्तोगी, सुशीला, विशाल, राखी, एशी, कोमल, नूतन अग्रवाल, डॉ. राहुल, सचिन, प्रीति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्याम भक्तों का भक्ति उत्साह पापमोचिनी एकादशी पर 332वीं ज्योति प्रज्वलित, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर Reviewed by Hindustan News 18 on March 17, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.