Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

भाजपा नेता बृजेश अग्रवाल ने साथियों संग सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

 भाजपा नेता बृजेश अग्रवाल ने साथियों संग सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड


युवाओं के नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी पर दिए गए संदेशों को बताया प्रेरणादायक

भाजपा नेता बृजेश अग्रवाल ने रविवार को अपने आवास पर मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं एवं साथियों के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान कार्यक्रम में दिए गए विचारों और संदेशों पर चर्चा करते हुए उन्होंने इसे समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

उन्होंने कहा कि इस एपिसोड में देश में तेजी से बढ़ रहे नवाचारों में युवाओं की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा जनभागीदारी से हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों पर विशेष जोर दिया गया। इन विषयों पर माननीय के विचार न केवल प्रेरित करने वाले हैं, बल्कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश भी देते हैं।

इस दौरान बृजेश अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की सराहना यह दर्शाती है कि छोटे-छोटे प्रयास भी देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कार्यों और जनहित के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।उन्होंने आगे कहा कि मन की बात का यह एपिसोड हमें सिखाता है कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकता है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।

इस अवसर पर ब्रजेश अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेंद्र प्रजापति, राहुल चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा नेता बृजेश अग्रवाल ने साथियों संग सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड Reviewed by Hindustan News 18 on March 29, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.