Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बछरायूं में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का मंत्री केपी मलिक ने किया निरीक्षण

 बछरायूं में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का मंत्री केपी मलिक ने किया निरीक्षण


प्रभारी मंत्री केपी मलिक का सीएचसी धनौरा पर औचक निरीक्षण


व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी—मरीजों को बेहतर सुविधा देने के दिए निर्देश


जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत बछरायूं स्थित संयुक्त चिकित्सालय में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने फायर फाइटिंग सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्प्रिंकलर पाइपलाइन की जांच कराने तथा आईसीयू की खिड़कियों में पाए गए गैप को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य जून माह तक समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया। साथ ही परिसर में साफ-सफाई और पानी की टंकी की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुख्य भवन का स्ट्रक्चर, प्लास्टर, पेंटिंग व फ्लोरिंग कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि फॉल्स सीलिंग व फायर फाइटिंग कार्य प्रगति पर है। कार्यों की फिनिशिंग संतोषजनक न मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे। साथ ही दुसरी ओर उत्तर प्रदेश शासन में वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मा० राज्य मंत्री एवं जनपद अमरोहा के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की हकीकत जानी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत मंत्री ने अस्पताल परिसर में निर्मित एवं निर्माणाधीन ओपीडी लाइन और व्यवस्थाओं को देखकर की। इसके बाद उन्होंने ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष तथा ब्लड लैब का निरीक्षण किया। ब्लड लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने पाया कि यहां विभिन्न प्रकार की जांच सेवाएं संचालित हैं।

मंत्री ने डिस्पेंसरी में लगी मरीजों की लंबी कतार का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि क्या दवाइयों के लिए किसी प्रकार का शुल्क लिया जा रहा है। इस पर मरीजों ने बताया कि उन्हें सभी दवाइयां निःशुल्क मिल रही हैं और कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री केपी मलिक ने अस्पताल स्टाफ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भी निजी अस्पतालों से बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आमजन का विश्वास मजबूत हो।

हालांकि, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने और नियमित मेंटेनेंस कराने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही परिसर में पौधरोपण कर सौंदर्यकरण करने के भी निर्देश दिए गए।

औषधि स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन दवाओं की एक्सपायरी में तीन महीने या उससे कम समय शेष हो, उन्हें अलग से चिन्हित कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, ताकि किसी भी स्थिति में मरीजों को एक्सपायर दवा न दी जा सके।

लेबर रूम के निरीक्षण में खिड़की का बीम और शीशा टूटा हुआ पाया गया, जिस पर मंत्री ने तुरंत मरम्मत और शीशा बदलवाने के निर्देश दिए। वहीं आयुष्मान कार्ड कक्ष में वॉश बेसिन खराब और पर्दे फटे होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।


---------------------------------


धनौरा में प्रभारी मंत्री का मलिन बस्ती दौरा, लाभार्थियों से किया संवाद

प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी केपी मलिक ने शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नगर पालिका धनौरा की एक मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से घर-घर जाकर बातचीत की और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर पात्र लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए।


इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व विधायक हरपाल सिंह,  एसडीएम विभा तहसीलदार मूसाराम थारू व स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारीगण और सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

बछरायूं में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का मंत्री केपी मलिक ने किया निरीक्षण Reviewed by Hindustan News 18 on March 28, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.