Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पद व सदस्यता से दिया इस्तीफा

 राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पद व सदस्यता से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोकदल में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव सामने आया है। जितेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के रुहेलखण्ड जोन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से संगठन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

जितेन्द्र प्रताप सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्ष 2022 से अब तक उन्होंने जिला संगठन मंत्री, प्रदेश सचिव तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी/एसटी प्रकोष्ठ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। संगठनात्मक स्तर पर उनकी सक्रियता और प्रभाव को देखते हुए उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

राजनीतिक गतिविधियों के तहत वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिरोजाबाद, आगरा तथा बिजनौर जनपदों में चुनाव प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी। इसके अलावा वर्ष 2021 के जिला पंचायत चुनाव में उन्हें बदायूं का प्रभारी बनाया गया था। वर्ष 2022 में पश्चिम प्रदेश के बहुजन उदय कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी उनके पास रही।

वर्तमान में वह रुहेलखण्ड जोन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब उन्होंने अपने पद एवं सदस्यता से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। हालांकि उनके इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके इस फैसले का असर संगठनात्मक समीकरणों पर पड़ सकता है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पद व सदस्यता से दिया इस्तीफा Reviewed by Hindustan News 18 on February 16, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.