Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नोरैक्स फ्लेवर्स की सराहनीय पहल,किसानों को निःशुल्क मेंथा जड़ें बांटकर सतत खेती को दिया बढ़ावा

 नोरैक्स फ्लेवर्स की सराहनीय पहल,किसानों को निःशुल्क मेंथा जड़ें बांटकर सतत खेती को दिया बढ़ावा


 किसानों के हित में नोरैक्स फ्लेवर्स लिमिटेड ने मंगलवार को एक सराहनीय कदम उठाया। कंपनी के मुख्यालय पर आयोजित निःशुल्क मेंथा जड़ वितरण कार्यक्रम के तहत लगभग 100 किसानों को उन्नत किस्म की मेंथा जड़ें उपलब्ध कराई गईं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में मेंथा की टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करना और किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री प्रदान करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के प्रबंध निदेशक वैभव अग्रवाल ने किसानों को मेंथा की जड़ें वितरित कर किया। इस दौरान बिहापुरी, मरगूबपुर, मिथनपुर, शकरथली और बाखरपुर सहित आसपास के गांवों से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक किसान को 40 किलोग्राम मेंथा की उन्नत किस्म की जड़ें दी गईं। जिससे वे आगामी सीजन में बेहतर उत्पादन की दिशा में शुरुआत कर सकें।

सतत कृषि और किसान कल्याण पर जोर।  इस दौरान  वैभव अग्रवाल ने कहा कि नोरैक्स फ्लेवर्स केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। बल्कि किसान कल्याण और मेंथा की पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि तकनीकी मार्गदर्शन, सही कृषि इनपुट और समय पर सहयोग से ही किसान दीर्घकालिक रूप से लाभ कमा सकते हैं।


वितरण कार्यक्रम का सफल संचालन शशांक अग्रवाल, ललित यादव, अनुराग नाथ, अरुण कुमार और दीपक शर्मा की टीम ने किया। किसानों ने बुवाई से ठीक पहले मिली इस सहायता को बेहद उपयोगी बताते हुए नोरैक्स फ्लेवर्स का आभार जताया। कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के किसान-केंद्रित और पर्यावरण अनुकूल कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर  राजेंद्र, मीना देवी, राम सिंह, सुरेश, मोहम्मद आरिफ सहित काफी संख्या मे किसानों मौजूद  रहे।

नोरैक्स फ्लेवर्स की सराहनीय पहल,किसानों को निःशुल्क मेंथा जड़ें बांटकर सतत खेती को दिया बढ़ावा Reviewed by Hindustan News 18 on February 17, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.